Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

अच्छी सेहत के लिए नियमित साइकिल चलाएं

1 min read

खंडवा- ïविश्व साइकिल दिवस पर जीडीसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौरे ने कहा हमें ऊर्जा का संरक्षण करना चाहिए। संसाधनों का कम से कम उपयोग करना चाहिए। अगर हम साइकिल का उपयोग करते हैं तो पेट्रोल, डीजल के साथ हमारे पैसों की भी बचत होती है और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर के जरिए साइकिल चलाने का महत्व बताया। प्रतियोगिता में प्रथम वेदांशी चोलकार, द्वितीय ज्योति सोलंकी और तृतीय स्थान पर नम्रता मंडल रही। संचालन सारिका डाकसे ने किया।

92 Views

Leave a Reply