Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

वट पूर्णिमा पर महिलाओं ने व्रत रख की वट वृक्ष की पूजा, गणेश मंदिर पर लगा रहा तांता

1 min read
Text Size:

देवास :- वट पूर्णिमा पर्व शहरभर में महिलाओं द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। राजाराम नगर स्थित  सिद्धी विनायक गणेश मंदिर परिसर राधा गोबिंद धाम केशव कुंज उद्यान में लगे वट वृक्ष पर प्रात: से ही महिलाओं द्वारा पूजन-पाठ करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। महिलाओं ने आकर्षक श्रृंगार कर कच्चे सूत से वट पूर्णिमा पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाई और अपने परिवार के भगवान श्री गणेश एवं राधाकृष्ण जी से सुखमय जीवन की कामना की।

इस दौरान महिलाओं के साथ आए बच्चों ने उद्यान में लगे झूलो का खूब आनंद लिया। मंदिर समिति के बाबूलाल पवार ने बताया कि इस दिन सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत भी करती हैं। वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। बरगद के पेड़ की पूजा करते हुए उस पर सूट लपेटकर लपेटती है और अपने पति की उम्र की जीवन की रक्षा और लंबी उम्र की प्रार्थना करती है।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply