Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

भारछासं ने किया बीएसएफ जवान का स्वागत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम रातातलाई के शहीद जवान दीप सिंह चौहान के भाई एवं हरदा जिले का नाम रोशन करने वाले भारत माता के वीर सपूत कुंवर राजेन्द्र सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बीएसएफ 193 बटालियन से अपनी 21 वर्ष की देश सेवा पूर्ण कर अपनी जन्मभूमि हरदा पधारे। राजेन्द्र सिंह चौहान बीएसएफ़ अपनी देश सेवा के दौरान श्रीनगर लाल चौक, छत्तीसगढ़ नक्सली क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, मणिपुर एवं सिलोंग जैसी अति संवेदनशील परिस्थिति में भी देश की सीमा पर डटे रहे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने देश के लिए अपनी सेवा देने वाले हमारे वीर जवान का स्वागत शनिवार को स्थानीय नारायण टकीज चौक पर पुष्पमाला पहनाकर किया। इस दौरान योगेश चौहान, कांग्रेस गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत, नितिन पटेल, बंटी राजपूत, मुकेश यादव, प्रियेश चौहान, रीतिराज मौर्य, देवेन्द्र राजपूत, राम उपरित, अंचल विश्नोई, नमन मालवीय सहित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply