Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कैंपस अभियान के अंतर्गत आज स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मेरी लाइफ मिशन अर्थात ग्रह अनुकूल आचरण और व्यवहार बनाने के लिए अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत कैंपस के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक के सभी उत्पादों जैसे पॉलिथीन, पैकेजिंग मटेरियल, पानी की प्लास्टिक बोतल आदि से मुक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि हम सबको न केवल कैंपस से सिंगल यूज प्लास्टिक को मुक्त करना है अपितु हमें अपने दैनिक जीवन में भी इस प्रकार का आचरण और व्यवहार अपनाना चाहिए, जिससे कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद किया जा सके। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विजय अग्रवाल ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी जल, वायु और मृदा को जीने लायक छोड़कर जाना है, इसलिए हमें इसके समुचित उपयोग पर ध्यान देना होगा। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी व्ही के बिछौतिया ने कहा कि हमें प्रकृति का दोहन करना चाहिए न कि शोषण। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीपी गुप्ता ने कहा कि हमारी दूषित जीवन शैली के कारण प्राकृतिक संकट अपनी भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। अगली कड़ी में बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई प्रभारी डॉ.रश्मि सिंह ने कहा कि हमें अपने जीवनशैली में ऐसी वस्तुओं के उपयोग को न्यूनतम करना चाहिए, वे दोबारा यूज हो सकें और वे उपयोग होने के उपरांत वापस प्रकृति में पुन: विलीन हो सकें।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply