Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय जांभाणी संस्कार शिविर का समापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जांभाणी साहित्य अकादमी द्वारा नेमावर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय जांभाणी संस्कार शिविर का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर अतिथि के रूप में शिविर संयोजक संत कृष्णानंद महाराज, रामसिंह कस्वा, हरिराम खीचड़ राजस्थान, मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, जांभाणी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय सदस्य श्रीजी पंवार, संगठन सचिव पूनम पंवार, अभा बिश्नोई युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुहागमल पंवार, नीमगांव सरपंच बृजमोहन गीला, सामरधा सरपंच सुभाष कालीराणा, अरविंद सारण, अटल विश्नोई, बीरबल कालीराणा, विश्नोई युवा मंडल खातेगांव के अध्यक्ष हेमू बेनीवाल, पार्षद नितिन जानी, ललित खोड़, अजय कपासिया खातेगांव, उमेश साऊ उपस्थित रहे। 5 दिवसीय आवासीय शिविर में गुरु जंभेश्वर भगवान के जीवन चरित्र, उनके द्वारा दिए गए उपदेश, मां अमृतादेवी देवी एवं शहीदों द्वारा पेड़ों की रक्षार्थ हेतु हुए बलिदान के अलावा हवन, पाहल, साखी, आरती का अभ्यास, योग-प्राणायाम, खेल व अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। इसके अलावा मानसिक दक्षता को परखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सहभागिता निभाने वाले सभी प्रशिक्षकों, शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया। शिविर के सफल संचालन पर संत कृष्णानंद महाराज ने समाज के सभी बंधुओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply