Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नौसर, रैलवां में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम रेलवां, जटपुरा माल तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौसर में मतदाता सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए गए। शिविर में 35 मतदान केन्द्रों के नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 171, नाम निरसन के लिए 66, नाम संशोधन के लिए 75 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 139 मतदाताओं के आधार कलेक्शन की कार्यवाही की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने ग्राम रैलवा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में उपस्थित समस्त बीएलओ के कार्यो की समीक्षा की गई तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम अतरसमा की एक महिला मतदाता का नाम लगभग आयु 48 वर्ष होने पर भी दस्तावेजो की अभाव में मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है। जबकि उनके पुत्र का नाम मतदाता सूची में दर्ज है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने मौके पर ग्राम अतरसमा के बीएलओ निर्देशित किया कि पुत्र के मतदाता दस्तावेजो एवं पंचनामा, ग्राम पंचायत के दस्तावेजो के आधार पर मतदाता सूची में महिला मतदाता का नाम दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply