Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लाड़ली बहनाओं को बांटे स्वीकृति पत्र

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर परिषद टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1, 6 एवं 8 में शनिवार को लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं को उनके स्वीकृति पत्र सौंपे गए। प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप क्षेत्रीय विधायक संजय शाह के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में स्वीकृति पत्र बांटने का सिलसिला जारी है। इस दिन वार्ड क्रमांक 6 में घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर प्रथम 11 महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पार्षद सुनील दुबे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान मुकेश शांडिल्य, पार्षद सुनील दुबे,पार्षद सुधीर पिंटू गौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में संजय शाह मित्रमंडल ने मिठाई का वितरण भी किया।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply