Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ईवीएम, वीवीपीएट दल का प्रशिक्षण संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपीएट की फर्स्ट लेवल चेकिंग की कार्यवाही 10 जून से प्रात: 9 बजे से नवीन ईवीएम वेयरहाउस कलेक्ट्रेट परिसर हरदा में की जाएगी। शनिवार को एफएलसी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे एवं डीके सिंह ने एफएलसी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर व सहायक संचालक डीएस रघुवंशी ने अधिकारी कर्मचारियों को एफएलसी संबंधी प्रशिक्षण दिया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply