Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ट्रेन हादसे में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के समक्ष ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसा में अपनी जान गवाने वाली दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर एवं मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक है। इस हादसे में अभी तक 250 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 900 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हुईं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेल की कई बोगियां बुरी तरह से तबाह हो गई हैं। वहीं एक बोगी घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर गिरी है, जिससे अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि इस भयानक घटना में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई और सौकड़ों लोग घायल हुए। ये देखकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनकी कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं। मैं दिवंगत लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री से ये सवाल पूछना है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है? युवा कांग्रेस नेता अजय सिंह राजपूत ने भी हादसे पर दुख जताया है। राजपूत ने कहा, भयानक ट्रेन हादसे की खबर दिल दहला देने वाली है। इतना भयानक हादसा पहले कभी नहीं हुआ। रेल मंत्रालय को बताना चाहिए कि यह गलती किसने की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, हेमंत टाले, गोविंद व्यास, गगन अग्रवाल, अमर रोचलानी, चंदू खलीफा, जयप्रकाश त्रिपाठी, गौरीशंकर शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, महेश मालवीय, मनीष शर्मा, मंजीत सिंह, राघवेंद्र पारे, नितिन पटेल, राजकुमार झुरिया, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, मुकेश कलवानिया, अनिल महेरिया, देवकीनंदन चतुर्वेदी, सुलेमान, सतीश कुचबंदिया, विक्की अली, प्रियेश चौहान, प्रेमनारायण बरैया, सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

126 Views
What do you think?

Leave a Reply