Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राशि का उपयोग ना करने पर थमाया नोटिस

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों ने प्रथम और द्वितीय किस्त लेकर अपने मकान का काम लगभग पूरा कर लिया है, वहीं अंतिम तृतीय किस्त से मकान के शेष कार्यो को संपादित करने की मदद म्भी मिल रही है। जिसे गरीब खासकर योजना के पात्र हितग्राहियों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने बतौर हितग्राही प्रथम किस्त लेने के बाद काम का श्रीगणेश तक नही किया है। ऐसे लोगों ने 10 से 12 महिने का समय व्यर्थ गुजार दिया। अब, ऐसे लोगों पर नगर परिषद ने सख्त रूख इख्तियार किया है। शासन की राशि का उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद काम शुरू नही हुआ तो अगले चरण में वसूली की तैयारी है। इन सबके बीच एक बड़ी बात सामने आई है। दरअसल, इस योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिहाज से प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना शाखा का गठन किया है। जिसके पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। टिमरनी में पीएम जनकल्याण योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का रामशंकर उर्फ पप्पू धनगर को जिम्मा सौंपा था। लेकिन, नप से जारी नोटिस के अनुसार श्री धनगर स्वयं ने आवास योजना की पहली किस्त का अब तक उपयोग नही किया है। जारी नोटिस में उन्हें अविलंब राशि का उपयोग सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। वहीं दूसरी ओर पार्टी सूत्रों की खबर के अनुसार रामशंकर धनगर को पद से हटा दिया है। वहीं क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके ने भी धनगर को महाविद्यालय में सांसद प्रतिनिधि के पद से मुक्त कर दिया है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply