Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया में शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। खिरकिया के अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खिरकिया के वार्ड नंबर एक में रहने वाला युवक विश्राम पिता सुखराम बलाही उम्र 28 वर्ष सुबह अपने घर से काम करने के लिए निकला था। इस दौरान युवक ने डाउन ट्रैक के खम्बा नंम्बर 638/28 के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा कि घटना के दौरान शव दो हिस्सों में बट गया था। घटना के बाद से पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद वह अपने परिवार में हंसी खुशी के साथ रह रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply