Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण और परिवहन की रोकथाम हेतु मुहिम चलाई गई है। इसमें विभाग की टीम ने लाल स्कूल, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, खेड़ीपुरा, मसनगांव में दबिश देकर 18 लीटर हाथभट्टी शराब व 175 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। इसके साथ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) व (च) अन्तर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए। यह कार्यवाही हरदा वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे तथा आबकारी आरक्षकों व नगर सैनिको ने विशेष योगदान किया।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply