Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

प्रेमी के कहने पर प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शादी न होने से दुखी एक प्रेमी युगल ने सुसाइड का प्लान बनाया। युवक ने लड़की को उकसाया कि घर वाले हमारी शादी नहीं होने दे रहे हैं। अब जीने से क्या मतलब। दोनों जहर पीकर आत्महत्या कर लेते हैं। लड़की ने उसकी बातों में आकर जहर पी लिया। वहीं, लड़के ने जहर नहीं पिया। लड़की की मौत पर पुलिस ने जांच की तो रिश्ते की वजह से दोनों के बीच शादी न होने का मामला सामने आया। पुलिस ने मंगेतर को दोषी माना और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। मामला खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कसरावद में रहने वाली 19 वर्षीय वर्षा पिता श्याम मीणा ने तीन माह पहले 30 मार्च को जहर पी लिया था। जिसमें वर्षा की मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो पता चला कि वर्षा का हरदा जिले के छीपाबड़ में रहने वाले कन्हैया पिता देवी सिंह मीणा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। आपस में इन्होंने सगाई भी कर ली, लेकिन ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और टूट गई। इससे लड़की बेहद दु:खी हो गई। दोनों फोन पर लगातार बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कन्हैया ने वर्षा से कहा था कि अलग जीने से अच्छा मर जाना है। ये सुनकर वर्षा ने तो जहर पी लिया लेकिन कन्हैया ने नहीं पिया। इसीलिए, कन्हैया के खिलाफ पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। जांचकर्ता एसआई थानसिंह चौहान के अनुसार, दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। आरोपी कन्हैया, मृतिका वर्षा के पिता के मामा की लड़की यानी ममेरी बहन का लड़का है। इसीलिए परिवार ने रिश्ते को अस्वीकार कर दिया था।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply