Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। घटना शहर के जोशी कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार युवक रात में घर के ऊपरी कमरे में सोया था। सुबह साढ़े 11 बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो पिता ने ऊपर जाकर देखा। इस दौरान बेटा फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंटमेरी स्कूल के पीछे जोशी कॉलोनी के गली नंबर 4 में रहने वाले राहुल पिता प्रेमप्रकाश यादव 32 ट्रक चलाता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पिछले महीने ही शादी हुई थी। उसकी बीबी मायके गई हुई थी। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। शव के पास एक मोबाईल मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुट गई है।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply