Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय बाबूलाल गौर तथा श्रद्धेय कैलाश सारंग को जयंती पर नमन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल गौर तथा पूर्व सांसद श्रद्धेय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि स्व. बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून 1930 को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ। श्री गौर ने विधानसभा के लगातार 10 चुनाव जीते। श्री गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवम्बर 2005 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। श्री गौर गरीबों के कल्याण और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदा सक्रिय रहे।

श्रद्धेय कैलाश सारंग का जन्म 2 जून 1934 को रायसेन जिले के डूमर गांव में हुआ था। वे 1990-1996 तक राज्यसभा सासंद रहे। श्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर “नरेन्द्र से नरेन्द्र” शीर्षक से पुस्तक लिखी। वे सदैव समाज के पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहे।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply