Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

दो कालोनियों बीच बना गंदा नाला वर्षो से जर्जर अवस्था में, महापौर को दिया आवेदन

1 min read
Text Size:

देवास :- लेबर कालोनी/चंद्रलोक नगर एवं गणेशपुरी के बीच बना नाला जो कि वर्तमान में काफी जर्जर एवं गंदगीयुक्त हो चुका है। जिसके जीर्णोद्धार एवं मरम्मतीकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल ने महापौर जनसुनवाई में महापौर को आवेदन सौंपा। आवेदन में पटेल ने बताया कि लेबर कालोनी/चंद्रलोक नगर एवं गणेशपुरी के बीच में बना एक नला अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। नाले की गंदगी के कारण रहवासी बीमारी का शिकार हो रहे है। नाले पास में शिव मंदिर भी है। मंदिर में पूजा पाठ करने वाले लोग नाले की गदंगी से परेशान है।

विगत पांच वर्षो से कलेक्टर, निगम आयुक्त, महापौर, पार्षद, जनप्रतिनिधि सहित निगम के जवाबदार अधिकारियों से नाला निर्माण की मांग करता आ रहा हूँ। उसके बावजूद भी नाले की दशा नही सुधरी। नाले के पास से निकलने वाले लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। बारीश के दिनों में नाला गंदगी से भरा जाता है। जिसका गंदा पानी सडक़ों के साथ लोगों के घरो व मंदिर में घूसता है। पटेल ने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल से मांग की है कि शीघ्र ही निगम अधिकारियों को निर्देशित कर नाले का जीर्णोद्धार कराया जाए।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply