आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नई सब्जी चौराहें स्थित निजी बैंक व दफ्तरों के बाहर लगे जाम का दृश्य है, जो दिन में कई दफा आम बात है। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी असुविधा से जूझना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से व्याप्त इस समस्या को लेकर संबंधित नगर सरकार एवं यातायात विभाग का मानो कोई ध्यान नही है। यही वजह है कि ये समस्या जस की तस बनी है। जिससे होने वाली परेशानियों से लोग हर रोज दो-चार कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य गुरूवार को देखने को मिला। जब, बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण जाम लग गया। जिसके चलते यहां वाहनों के पहिये थम गए। इस दौरान महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारे में आसपास के लोगों ने कहा कि यह तो आए दिन की समस्या है। कई बार तो विवाद की नौबत बन जाती है। इसका मुख्य कारण यहां संचालित बैंक सहित अन्य दफ्तरों के बाहर पार्किंग के लिये पर्याप्त जगह नही है। जिसके चलते लोग यहां-वहां वाहन खड़े कर देते हैं। स्थिति यह है कि यहां का हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 94

