Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

1 min read
Text Size:

देवास- महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में अग्रणी महाविद्यालय के एंबेसडर प्राध्यापक डॉ. संजय गाडग़े एवं डॉ. लता धूपकरिया ने कॉलेज के प्राध्यापक एवं छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। सर्वप्रथम डॉक्टर लता धूपकरिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत छात्राओं के द्वारा लिए जाने वाले विषयों के बारे में विस्तार से बताया।

इसके पश्चात डॉ संजय गडगे ने क्रेडिट सिस्टम, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट तथा सीजीपीए के बारे में बताते हुए कहां कि स्नातक की डिग्री के चौथे वर्ष में 7.5 सीजीपीए होने पर ही प्रवेश मिल पाएगा और छात्राए ऑनर या रिसर्च की डिग्री प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारत सिंह गोयल, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी सहित समस्त शिक्षको के साथ प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक प्रीति तगाया व क्रीडा अधिकारी डॉ. नेहा बघेल द्वारा कराया गया।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply