Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

जिपं सीईओ ने ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से की चर्चा

2 min read
Text Size:

खण्डवा- जिले की ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्य और शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है या नहीं इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ समय-समय पर जिले की ग्राम पंचायतों के ग्रामों का दौरा कर ग्रामवासियों से चर्चा की जानकारी ले रहे है। बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जनपद पंचायत बलडी की ग्राम पंचायत सोमगाँव, मालूद और कुक्षी में प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राहियों से चर्चा की, जिनके द्वारा आवास बनाने में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने ऐसे हितग्राही के प्रकरण पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए गए एवं कार्य पूर्ण होने तक शासन की अन्य योजना का लाभ नहीं मिलने हेतु समझाईश भी दी गई।

उन्होंने कहा कि अगर वे समय पर आवास बनाएँगे तो ही राशन की अन्य योजना की पात्रताओं में रहेंगे। राशि प्राप्त होने पर भी अगर हितग्राही ने आवास नहीं बनाया तो राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने कहा कि ऐसे प्रकरणों पर पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत सोमगाँव में पेयजल कूप, पुलिया निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया और कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में निर्मित किए गए तालाब और वृक्षारोपण को सुधार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पेयजल कूप आगामी 10 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत कुक्षी में निर्मित किए जा रहे अमृत सरोवर को पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनाने और सुधार के निर्देश दिए और आगामी 10 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पूर्व में निर्मित तालाब में सुधार के लिए उपयंत्री को अवगत कराया गया और सेगरीगेशन शेड स्टॉप डैम जीर्णाेद्धार को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply