Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राज्य साफ्टबाल प्रतियोगिता में गहाल की दो खिलाड़ी अव्वल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। साफ्टबाल खेल मैदान पर दो टीमों के बीच खेला जाता है। इसमें सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की रही है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की दो बालिकाओं ने पढ़ाई के साथ-साथ रुचि दिखाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम गहाल में कक्षा 8 वीं की छात्रा प्रतिज्ञा योगेंद्र राठौर और श्रद्धा मोहन गंगराड़े उम्र 13 वर्ष ने इंदौर में संपन्न हुई राज्यस्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रतिज्ञा ओर श्रद्धा का चयन अन्तर्राष्ट्रीय साफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के अनन्तपुर जिले में होगी। इनकी कोच अश्वनी गंगराड़े को साफ्टबाल एसोसिएशन का सेकेट्री नियुक्त किया गया। इन बालिकाओं की सफलता पर हर्ष जताते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने दोनों बालिकाओं को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply