Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस कार्यक्रम प्रभारी नपाध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने जिला कार्यालय हरदा में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष में लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में लगभग 92000 रेजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के अंतर्गत हो चुके हैं एवं 10 जून से उनके खाते में प्रति माह 1000 की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने लगेगी। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 15०० रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा के साथ उनके फॉर्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि वर्ष 2018 में 15 माह की सरकार बनी थी तबके ही बहुत से वादे कांग्रेस द्वारा पूरे नहीं किए गए। एक बार फिर झूठ का पुलिंदा बनाते हुए विधानसभा चुनाव में जीतने की तैयारी कांग्रेस के द्वारा की जा रही है। जिसे जनता भलीभांति समझती है। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगमाया शर्मा सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

323 Views
What do you think?

Leave a Reply