Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

शीतल जल सेवा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गर्मी के दिनों में प्यासों को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य होता है। इसी पुण्य को सार्थक करने के उद्देश्य से आज स्थानीय बस स्टैंड पर विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा ने यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने बताया की विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा द्वारा आज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए ठन्डे पानी की व्यवस्था की गई। समाज की यह सराहनीय पहल है। युवा मोर्चा द्वारा आगे भी ऐसे मानव सेवा के कार्य होते रहेंगे। इस दौरान विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, दीपेश विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा लोहार युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply