Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बैठक में शामिल होने बैतूल पहुंचे भाजपाई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लोक सभा की बैठक बैतूल में संपन्न हुई। जिसमें बैतूल एवं हरदा जिले के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पंकज जोशी, क्लस्टर प्रभारी सुरेंद्र जैन, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, सुभाष आहूजा, श्रीमती ज्योति धुर्वे, विधायक योगेश पंडाग्रे, बैतूल जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक में शामिल होने के हरदा जिले से जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा के नेतृत्व में टिमरनी विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, देवीसिंह सांखला, सिद्धार्थ पचोरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, कैलाश डूडी, सूरज विश्नोई, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, महिला मोर्चा महामंत्री योगमाया शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक नेमा, आईटी प्रभारी मोहित सोलंकी बैतुल पहुंचे। जिन्हें इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जवाबदारी दी गई।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply