Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राजीव गांधी वार्ड में भरे नारी सम्मान योजना के फॉर्म

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रस्तावित नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। इसके तहत ब्लॉक कांग्रेस द्वारा स्थानीय राजीव गांधी वार्ड क्र.13 में लगभग 300 महिलाओं का पंजीयन किया गया। इस योजना के तहत आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1500 रुपए पैंशन और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। यह जानकारी सेवा दल के अध्यक्ष गोविंद व्यास ने दी। उन्होंने बताया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो नारी सम्मान योजना का लाभ हर नारी को मिलेगा।हमारी ज्यादा से ज्यादा यही कोशिश है कि कोई भी महिला पंजीयन से न छूटे और योजना का लाभ मिले। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस सचिव तेजराम दिशोरे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम पटेल, संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, अवनी बंसल, गगन अग्रवाल, वार्ड पार्षद संजय दिशोरे, पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, पप्पू नेताजी, कैलाश पटेल, मुजाहिद अली, मानक चंद्र भद्रेले, प्रेमवंशकार, मोहन वंशकर, राजकुमार वाधवा, बंधना पाटिल, सोनम पाल, क्षमा देवड़ा, सलोनी राठौर, नवीन पाल, फकरुद्दीन, चंद्रशेखर दिशोरे, प्रेमेंद्र सिरमैया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

274 Views
What do you think?

Leave a Reply