Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

राजस्व निरीक्षक संघ ने रखीं अपनी प्रमुख मांगे

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राजस्व निरीक्षक संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से संघ ने अपनी लंबित मांगों की ओर शासन का ध्यान दिलाने का प्रयास किया है। साथ ही मांगों को पूरा करने की जरूरत के पीछे कई तथ्य भी ्रप्रस्तुत किए। वहीं इन मांगों के अभाव में विभागीय कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपते समय राजस्व निरीक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संतोष पाराशर, सचिव श्रद्धा गोस्वामी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंनें कहा कि राजस्व निरीक्षक का पद राजस्व विभाग की रीढ़ माना जाता है, लेकिन विगत कई वर्षों से राजस्व निरीक्षकों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। जिसका असर विभागीय कामकाज पर पड़ रहा है। विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का सहज क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। साथ ही लंबित मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षकों में असंतोष व्याप्त है। संघ की प्रमुख मांगों में पे-ग्रेड बढ़ाने तथा राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का पदनाम शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य मांगे भी शामिल हैं।

राजस्व निरीक्षकों की मांगे…

– राजस्व निरीक्षकों का पे-ग्रेड 2800 रूपयें से बढ़ाकर 3600 रूपयें किया जाए ।

– नायब तहसीलदार के पद पर विभागीय पदोन्नति का कोटा 25 की जगह 75 प्रतिशत किया जाए।

– महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशनरी भत्ता 50 रूपये की जगह 2000 रूपये किया जाए।

– राजस्व निरीक्षकों की विभागीय परीक्षा अविलंब आयोजित की जाएं।

– आरआई को नायब तहसीलदार पद पर अस्थाई पदोन्नति को स्थाई की जाएं।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply