Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है…

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के कुलहरदा मोहल्ले का नजारा है। जहां दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसका मुख्य कारण डबल फाटक बंद होने की दशा में दोपहिया वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रेलवे की अंडरक्रासिंग से होकर निकलते हैं। इस दौरान वाहन चालकों को खासी असुविधाओं से गुजरना पड़ता है। इन सबके बीच इन दिनों सड़क पर बह रहा पानी दिक्कतों का घर बना हुआ है। गाड़ियों के गुजरने से पानी के छींटे उड़ते हैं। इतना ही नही, बीच चौराहें पर लगी ड्रेनेज की जाली बड़े हादसे का कारण बनी हुई है। हाल यह है कि जाली अंदर की ओर झुक रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्ग की उपयोगतिा को दृष्टिगत रखकर यहां व्यवस्थाओं का विस्तार जरूरी है। इसमें स्थानीय रहवासियों का भी सहयोग अपेक्षित है। सड़क पर व्यर्थ बहने वाले पानी को तुरंत रोकने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिये। साथ ही अन्य कमियों को आपसी सामंजस्य से हल करने की जरूरत है। क्योंकि लोग कहे बगैर रहते नही, कि यह बात गलत है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply