Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

वार्ड में पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने का संकल्प पूर्ण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय हरदा के वीर दुर्गादास राठौर वार्ड क्र. 34 के रहवासी लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। इसे देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने टैंकरों से नियमित आपूर्ति के साथ स्थायी व्यवस्था करने का संकल्प लिया था। इसे पूरा करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया द्वारा वार्ड में बोरिंग कराकर प्रत्येक घर तक पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाया। इससे वार्डवासदियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। आज सोमवार को उन्होंने एकजुट होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया एवं सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया के साथ जल प्रदाय समिति के सभापति लोकेशराव मराठा, उपयंत्री हरिओम दोगने एवं प्रभारी राजेंद्र पाराशर का पुष्पहार एवं साफे से सम्मान कर श्रीफल भेंट किए। नगर पालिका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि वार्डवासी हरदा नगर पालिका में शिकायत लेकर नहीं, बल्कि सम्मान करने आए। सांसद प्रतिनिधि राजू कमेंडिया द्वारा बताया गया कि हरदा नगर पालिका द्वारा नगर के हर वार्ड में पानी की समस्या का निराकरण तत्काल कराया जा रहा है। जल की पूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में टैंकरों के माध्यम से की जा रही है। किंतु वार्ड में टैंकर का पानी अपने दैनिक जीवन के कार्यों में इस्तेमाल करने एवं पीने हेतु पेयजल के लिए सीधे पाइपलाइन का पानी वार्डवासियों की मांग पर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। ताकि पानी की किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान लोकेश राव मराठा, मनोज महलवार, विष्णु प्रसाद ठाकुर, अशोक राठौर, संदीप पाराशर, कुंवर सिंह सानिया, अभिषेक शर्मा एवं नागरिक गण मौजूद थे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply