Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

कटनी के 47 गाँवों के लिए जीवनदायिनी बनी करनपुरा जल-प्रदाय योजना

2 min read
Text Size:

करनपुरा ग्रामीण समूह जल-प्रदाय योजना से कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के 47 गाँव के 9 हजार 620 परिवारों के घर में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। गर्मी के मौसम में तो इन गाँवों के लिए योजना, एक तहर से जीवनदायिनी ही बनी हई है। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में समीपी उमरिया जिले में मध्यप्रदेश जल निगम की देखरेख में तैयार इस योजना का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया था। योजना से उमरिया जिले के भी 60 गाँव लाभांवित हो रहे हैं। सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पहले इन सभी गाँवों में गर्मियों की शुरूआत से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ता था। दोनों जिलों के 107 गाँव में पेयजल आपूर्ति की इस जल-प्रदाय योजना की लागत 142 करोड़ 39 लाख रूपए है।

कटनी के इन गाँवों को मिल रहा पानी

करनपुरा जल प्रदाय योजना से कटनी जिले के 47 गाँव को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें रोहनिया, सरई, बैरागी, लखाखेरा, धनवारा, बजरवारा, पटना, विलायत कला, रमगढ़ा, पिपरिया, चपानी, पौड़ी, बड़वारा कला, उमरिया, मानपुर, रूपौंध, गोपालपुर, बदरी, बहेड़ी खुर्द, बहेड़ी कला, बहेड़ी, भदावर, गुड़ा कला, सांधी, बम्होरी, सलैया, लोखन, विलायत खुर्द, पथवारी, टिकरिया, बिजौरी, सुनारी, कोदो, आमाटोला, भानपुरा, झरेला, लोहरवाड़ा, लदहर, इमलिया, बम्होरी सलैया, खरहटा, देवरी, सकरीगढ़, करूआकापा, कुम्हरवाड़ा और गणेशपुर गाँव शामिल है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply