Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के फार्म भरे

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आधी आबादी को अपने पक्ष में लाने हेतु दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना की तोड़ में कांग्रेस ने भी अपना दाव चल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपनी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपए पेंशन देने के साथ 500 रुपए में गैस टंकी देने का वादा किया गया है। इसके लिए जिला कांग्रेस द्वारा वार्डवार महिलाओं को एकत्रित कर उनके फार्म भरे जा रहे हैं। रविवार को कांग्रेस द्वारा वार्ड नंबर 1 तथा वार्ड नंबर 26 में महिलाओं के फार्म भरे गए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल के साथ युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अवनी बंसल ने वार्ड नंबर 1 में महिलाओं के फार्म भरे। इसी प्रकार देवी अहिल्या बाई वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस पार्षद मुकेश पाराशर ने गुर्जर बोर्डिंग में महिलाओं के फार्म भरे। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में आकर अपनी रुचि दिखाई।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply