Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भामसं की संभागीय बैठक में शामिल हुए हरदा के पदाधिकारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ की बैतूल में संपन्न हुई संभागीय बैठक में संघ के हरदा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में बैठक में पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि आज 20 विकसित देशों के श्रमिक संगठनों की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ कर रहा है। श्रीे किरवई ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हम अपने अधिकारों के लिए राष्ट्रहित के साथ संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ मजदूरों का मजदूरों द्वारा बनाया गया राष्ट्रहित संगठन है। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया विभाग प्रमुख राजेश मंसोरिया मंचासिन रहे। कार्यक्रम में हरदा जिले के पदाधिकारियों ने सभी मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत शाल श्रीफल भेंटकर किया। इस मौके पर हरदा जिले से जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, शिव कुमार सोलंकी, भागवतसिंह कुशवाह, मकबूल खान, अजबसिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply