Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

गायों को जुलाई-अगस्त में लंपी बीमारी की आशंका

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में गायों के जीवन पर एक बार फिर खतरनाक वायरस लंपी फैलने की आशंका है। आगामी दो माह इन दुधारू मवेशियों के लिए काफी जोखिमपूर्ण होने वाले हैं। ज्ञात रहे कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से एक खतरनाक लंपी वायरस सक्रिय हो गया है। इसकी चपेट में आने पर गाय-बैलों के शरीर में गोल-गोल गठानें होने लगती हैं। इसका समय पर उपचार न हो तो इन्हें बचाना मुश्किल होता है। इस बार पहले के मुकाबले मवेशियों की मृत्युदर भी ज्यादा है। विभाग को आशंका है कि आगामी जुलाई- अगस्त माह में ये वायरस तेजी से अटैक कर सकता है। इसे देखते हुए राज्य के पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

वैक्सीनेशन किया जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीमारी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग द्वारा वैक्सीनेशन किया जाएगा। इससे 21 दिन में पशुओं में जरूरी इम्यूनिटी डेवलप हो जाती है। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि मैदानी अमले द्वारा दुधारू मवेशियों को वैक्सीनेशन करने का काम जारी है। यहां पशु चिकित्सालयों और औषधालयों में आ रहे मवेशियों को प्राथमिकता के साथ टीके लगाए जाते हैं। टीका लगाने के बाद पशुओं में इम्यूनिटी डेवलप हो जाने से खतरे की आशंका बहुत हद तक कम हो जाती है।

पशुपालन विभाग अलर्ट

गौरतलब है कि शहर के आसपास के पशुपालकों ने बड़ी संख्या में दुधारू पशु पाल रखे है। जिले में हरदा, चारूवा सहित आसपास गोशालाएं भी हैं। इसमें नगर पालिका और ग्राम पंचायतें आसपास स्वच्छंद वितरण करने वाली गायों को पकड़कर यहां छोड़ देते हैं। वहीं जिले में दो लाख के आसपास गायें हैं। इसीलिए रोग की रोकथाम हेतु पशु पालन विभाग इनके प्रति अलर्ट हो गया है। मवेशी पालकों को चाहिए कि वे इनका समय पर टीकाकरण करा लें। अन्यथा बाद में काफी मुश्किल होगी।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply