Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कांग्रेस सेवादल कर रहा परंपरा का बखूबी निर्वहन

1 min read
Text Size:

देशभक्ति का जज़्बा बनाये रखने….

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का संगठनसे जुड़ा व युवाओं सहित जन-जन के मन में देशभक्ति का जज़्बा बरकरार रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सेवादल का झंडावंदन कार्यक्रम निरंतर जारी है। जिसमें दिनों दिन महिला एवं युवाओं की संख्या बढ़ रही है। इसी क्रम में रविवार को घंटाघर चौक पर कांग्रेस सेवादल ने संगठनात्मक परंपरा का निर्वहन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसजनों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से ध्वजारेाहण की शुरूआत की थी। तत्पश्चात पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले एवं कांग्रेस नेत्री सुश्री अवनी बंसल ने ध्वज फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, अतुल पस्टारिया, रमेश सोनकर, सतीश कुचबंदिया, हाजी मुजाहिद अली, नवीन पाल, आकाश जैन, प्रणय तिवारी, पेकु विश्नोई, वंदना पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष महिला संगठन सोनम पाल, सलोनी राठौर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply