Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पंजीयन के अंतिम चार दिन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मूंग उपार्जन प्रक्रिया में जिले के किसानों को शुरुआत से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य एवं राजस्व विभाग में समन्वय न होने से जिले के सैकड़ों किसान अभी तक पंजीयन कराने के लिए भटक रहे हैं। कृषि मंत्री ने मूंग पंजीयन ५ मई से प्रारंभ करा दिए थे। लेकिन तब राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा मूंग की गिरदावरी ही पोर्टल पर नहीं चढ़ाई थी। बाद में जब अनोखा तीर द्वारा किसानों को हो रही पंजीयन में परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित कराया तो पटवारियों ने तो पोर्टल पर गिरदावरी दर्ज कर दी। लेकिन खाद्य विभाग द्वारा उपार्जन पंजीयन पोर्टल पर ५ मई से १९ मई तक पटवारियों द्वारा चढ़ाई गई गिरदावरी को चढ़ाया ही नहीं। जब इस ओर अनोखा तीर द्वारा समाचार प्रकाशित किया तो खाद्य विभाग द्वारा 5 तारीख से १९ मई तक की गिरदावरी अपने पोर्टल पर समायोजित करने की जगह गिरदावरी पोर्टल को ही पुन: खोल दिया। राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी का पोर्टल मूंग फसल के लिए पहले से ही चढ़ा दिया गया था। इसलिए अब इस पोर्टल को खोलने का कोई औचित्य ही नहीं था। खाद्य विभाग को अपने पोर्टल पर पूर्व की चढ़ाई गई गिरदावरी अपलोड करनी थी, वह न करते हुए खाद्य विभाग द्वारा गिरदावरी पोर्टल खुलवा दिया, जो किसी काम का नहीं था। दोनों ही विभाग की इस उलझन के कारण जिले के हजारों किसानों के पंजीयन आज दिनांक तक नहीं हो पाए हंै। मुख्यमंत्री द्वारा मूंग पंजीयन की अंतिम तिथि ३१ मई तय की गई है। वहीं ५ जून से मूंग खरीदी कार्य प्रारंभ होना है, ऐसे में किसानों के पंजीयन न होना कहीं न कहीं खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही दर्शाता है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply