उम्मीदों के अनुरूप परीक्षा परिणाम….
अनोखा तीर, हरदा। शहर की अग्रणी शिक्षा संस्थाओं में शुमार ज्ञानगंगा हाई सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने इस साल पुन: सफलता का फरचम फहराया है। छात्रों के छात्रों को मिली सफलता पर अभिभावकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है, वहीं सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संस्था से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा परिणाम उम्मीदों के अनुरूप रहा। कक्षा 10वीं की छात्रा शीतल पिता सुमेर सिंह राजपूत ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान पर रही। छात्र अभय सिंह पिता शंकर सिंह राजपूत 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा सांझी पिता गोविंद सिंह ठाकुर ने 87.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर संस्था में तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुई है। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान सहित समस्त स्टॉफ ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाईयां देकर उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी हैं।
कक्षा 12 कॉमर्स गु्रप
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में छात्रा निशा पिता सत्यनारायण निवारे 86 प्रतिशत के साथ प्रथम , आशिका पिता धीरेंद्र मालवीय 84 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं खुशबू पिता नारायण सिंह राजपूत ने 83 प्रतिशत केे साथ तृतीय स्थान हासिल कर संस्था का नाम गौरान्वित किया है।
कक्षा 12वीं मैथ साइंस
इसी प्रकार कक्षा 12वीं के मैथ साइंस गु्रप में सोनाली पिता दुर्गा प्रसाद राजपूत 88 प्रतिशत के साथ प्रथम, आसमा पिता पप्पू गायकवाड ने 85 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा दिग्विजय पिता अर्जुनसिंह राजपूत ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
बायो साइंस गु्रप
कक्षा 12वीं के बायो साइंस में रानू राठी पिता रामकिशोर राठी ने 81.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, प्रज्ञा पिता शंकर सिंह राजपूत 78 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा पीयूष पिता राजेंद्र 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
Views Today: 2
Total Views: 114

