Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नर्मदा नदी में डूबने से मौत, रेत निकालते समय हुआ हादसा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजना में शनिवार सुबह नर्मदा नदी के बीच से रेत निकाल रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हंडिया थाने में पदस्थ एएसआई सुभाष पंवार ने बताया कि मनोहरपुरा ओर सुरजना के बीच नदी के पानी के बीच से रेत निकालने के दौरान देवास जिले के ग्राम नेमावर निवासी पवन पिता भैयालाल केवट आयु लगभग 38 साल की डूबने से मौत हो गई है। मृतक के साथी अरुण ने बताया कि मृतक सहित करीब ८ लोग शनिवार सुबह से ही नर्मदा नदी से रेत निकालने गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सुबह से एक नाव भरने के बाद साथ में भोजन किया। जिसके बाद दूसरी नाव को भरने के लिए रेत निकाल रहे थे। दूसरी नाव भी आधी भरा गई थी। इस दौरान हमारा साथी पवन हमें दिखाई नही दिया। सभी ने उसकी तलाश शुरू की तो वह कुछ दूरी पर पानी में दिखाई दिया। जिसके तत्काल बाद उसे हम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पवन केवट बीते 15 सालों से नाव चलाने का काम करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा भी हंडिया अस्पताल पहुंचे। जहां से मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply