Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान छतरपुर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आगामी 2 जून को छतरपुर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा गौरव दिवस पर जिले को विकास की सौगात देते हुए 661 करोड़ रूपये की लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल के योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें वीर छत्रसाल द्वारा शासित क्षेत्र को नक्शों द्वारा दर्शाया जाकर उनके साहसिक कार्यों का उल्लेख भी किया जाएगा। गौरव दिवस के साथ लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान छतरपुर के कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले बच्चों से संवाद भी करेंगे। गौरव दिवस कार्यक्रम में सागर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले के नागरिक भी सहभागी बनेंगे। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं

113 Views
What do you think?

Leave a Reply