Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

युवा अन्नदूत योजना के आवेदन की तिथि 31 मई  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय केन्द्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन के लिए मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन हेतु बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वाहन क्रय करने हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हेतु हितग्राहियों से समस्त पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक आमंत्रित किए गए है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि जिले में हरदा, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया, सिराली कुल 6 सेक्टर बनाए गए थे, जिनमें से अन्नदूत योजना हेतु शेष रहे सेक्टर्स हंडिया सेक्टर क्रमांक 2 तथा खिड़किया सेक्टर क्र. 5 में आवेदन किए जाने हेतु पुन: ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply