Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरदा ने जिला स्तर पर संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में रिक्त सीटों के विरूद्ध आवेदन आमंत्रित किए है। उन्होने बताया कि पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जो जिले के किसी भी महाविद्यालय में अध्ययनरत हो व जिला मुख्यालय से न्यूनतम 8 किलोमीटर की दूरी से आते है, छात्रावास मेें प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि छात्रावास में प्रवेश पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर दिया जाएगा।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply