Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के आवेदन आमंत्रित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशी शिक्षण संस्थाओं में उच्च अध्ययन के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने के लिये यह आवश्यक है कि आवेदक पिछड़ा वर्ग का हो तथा मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम हो। आवेदक या अभिभावक की आय क्रीमीलेयर की सीमा में हो तथा आवेदक स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। योजना अंतर्गत 31 मई की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply