Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

फसल पंजीयन न होने से किसान परेशान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गिरदावरी एप और फसल उपार्जन पोर्टल में तकनीकी समस्याओं से क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर किसान कांग्रेस ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे को सौंपा। किसान कांग्रेस ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख 8 मई से 20 मई तय की गई थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही से फसल गिरदावरी में दर्ज नहीं हुई। इस कारण किसान सोसायटी, पटवारी, कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि व्यवस्था मे शीघ्र सुधार कर पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने 1 जून से खरीदी शुरू करने की बात कही थी। ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द व्यास, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र पारे, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंकित भाटी, किसान कांग्रेस जिला उपाध्याय बालकृष्ण यादव, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश दुगाया, कमल बटाने सोनतलाई, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, मोहित जाट, जीतू जाट, विजय मालवीय, भूरेलाल राजपूत, हुकुम धनगर, संजय पांडे सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply