Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

क्लस्टर प्रभारी बने सुरेंद्र जैन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लोकसभा स्तर पर 4 लोक सभाओं को जोड़कर एक क्लस्टर तैयार किया गया है, जिसमें विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आमजन तक पहुंच कर मोदी सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने एवं विभिन्न आयामों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं उनसे लाभांवित हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधा जोड़कर संवाद स्थापित किया जाएगा। इस हेतु प्रदेश के पदाधिकारी एवं लोकसभा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में हरदा जिले के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी दीपक नेमा को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है। इसके अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद, बैतूल, खंडवा एवं खरगोन इन चार लोक सभा को मिलाकर एक क्लस्टर तैयार किया गया है। आगामी समय में 1 माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply