Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खबर का असर….  स्वच्छता अमले ने बहाल की पानी की निकासी  

2 min read
Text Size:

 

21 मई को प्रकाशित खबर

व्यवस्था में आए सुधार का दृश्य  

अनोखा तीर, हरदा। शहर के चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 2 स्थित सरकार कालोनी गंदगी से घिरी हुई थी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली के बजाय सड़क पर फैलने से स्थानीय लोग खासे परेशान थे। स्थिति यह रही कि मार्ग से गुजरना दुभर हो गया था। वार्डवासियों की ज्वलंत समस्या को दैनिक अनोखा तीर ने 21 मई को अपने कॉलम यह बात गलत है में प्रमुखता से प्रकाशित कर जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान दिलाने का प्रयास किया था। जिस पर नपा की जनस्वास्थ्य शाखा ने संज्ञान लिया। परिणाम स्वरूप मौके पर पहुंचे स्वच्छता अमले ने व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। वहीं मार्ग पर गंदा पानी फैलना बंद हो गया है। इसके बाद वार्डवासियों को खासकर आस-पड़ोस रहने वाले परिवारों को गंदगी व बदबू का सामना नही करना पड़ेगा। हालांकि इसके लिये वार्डवासियों की सजगता तथा मोहल्ले में अस्वच्छता को लेकर अपनी सक्रियता को बरकरार रखना आवश्यक है। यहां बताना होगा कि सरकार कालोनी के लोग लंबे समय से इस अव्यवस्था से दो-चार कर रहे थे। पक्की नाली के अभाव में बार-बार ये समस्या गहरा रही है। जिसके स्थायी समाधान यानि पक्की नाली के निर्माण की जरूरत है।

गंदगी से मिला निजात

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक उन्होंनें अब सुकून की सांस ली है। क्योंकि चार-पांच दिन पहले यहां से गुजरना मुश्किल था। जिसके चलते लंबा फेर लगाकर आना-जाना करते थे। नाली का सुधार हो जाने से सभी गंदगी से निजात मिली है।

दूसरे दिन पहुंचा अमला

वार्डवासियों ने बताया कि खबर प्रकाशन के दूसरे दिन स्वच्छता अमला यहां आया था। इस दौरान सफाईकर्मियों ने सबसे पहले नाली को दुरूस्त किया। इसके बाद समुचित साफ-सफाई की। अब मार्ग भी सूख गया है। जहां से आवागमन में कोई दिक्कत नही है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply