Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने पशु चिकित्सा एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर केंद्र एवं प्रदेश शासन की योजनांतर्गत चलित पशु चिकित्सा इकाई पशुधन संजीवनी 1962 का आज शुभारंभ किया गया। स्थानीय नगर पालिका प्रांगण में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरी झंडी दिखाकर चलित पशु चिकित्सा इकाई को रवाना किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, सुयोग सोनी विधायक प्रतिनिधि गौशाला एवं नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उपसंचालक अधिकारी डॉ. एसके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि जिले को 4 चलित पशु चिकित्सा इकाई एम्बुलेंस विकासखण्ड हरदा, खिरकिया, टिमरनी में एक-एक और जिला मुख्यालय हरदा को एक एम्बुलेंस प्रदाय की गई है। जिले में कॉल सेन्टर 1962 के माध्यम से प्राप्त कॉल पर घर पहुंच सेवायें प्रदान की जाएगी। इसमें उपचार से संबंधी सुविधा, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply