अनोखा तीर, हरदा। जिले के विभिन्न शासकीय संगठन अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं। तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर कार्यालयों में काम किया। वहीं इस बीच कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारे भी लगगाएं। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि आंदोलन में लघुवेतन कर्मचारी संघ और वाहन चालक संघ भी सम्मलित रहा। श्री शुक्ला ने बताया कि संगठनों की वर्षों पुरानी मांगो के सम्बन्ध में कई बार ज्ञापन एवं आंदोलन के माध्यम से सरकार को अवगत कराने का प्रयास किया। परंतु इस मामले में सरकार का उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति असंतोष पनप रहा है। यही वजह है कि लिपिक संघ सहितअन्य कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से आंदोलन की राह पर हैं। आंदोलन में जिले का राजस्व , शिक्षा , वन, लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग समेत करीब 35 से विभागों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इस मौके पर दिनेश बागरे, अतुल रघुवंशी, गोविन्द सूचिक, राजेश नागर, विवेकानन्द राय, एसएन कोषा, राहुल परसाई, सीमा तापड़िया, सुधा सिंह, शिवलता जोशी, कविता सावनेर, सौरभ कुरेशिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

