हरदा की बेटियों ने लहराया प्रदेश में परचम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का गुरूवार को परिणाम घोषित हुआ। जिसमें इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में बेटियां स्थान पाने में सफल हुई हैं। जिले के हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन की छात्रा प्रियंका बांके ने 12वीं कामर्स विषय में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका ने कुल 500 अंक में से 471 अंक हासिल किए। वहीं श्रुति गुर्जर ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। श्रुति ने 500 में से 470 अंक प्राप्त किए। इसी तरह कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में जगह बनाई है। खिरकिया के सेंट जूड्स स्कूल की छात्रा चेताली पुनासे ने सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। चेताली ने 500 में से 487 अंक हासिल किए।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में जिले में कुल ६३५५ विद्यार्थी दर्ज थे। इनमें से ६३१२ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस साल 10वीं का परीक्षा परिणाम ६२.७८ प्रतिशत रहा।

कक्षा 12 वीं का रिजल्ट

इधर, कक्षा 12वीं में ५५८८ विद्यार्थी दर्ज थे। जिसमें से ५५06 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए। इनमें से 5504 का परीक्षा परीणाम घोषित हुआ है। जबकि दो विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम फिलहाल रोका गया है। इस तरह जिले मेें कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 52.05 प्रतिशत रहा।

 

जिलास्तर पर इन्होंनें मारी बाजी

– कक्षा 12वीं …

छात्र — रेंक — प्रतिशत – गांव

कृष्णा कुशवाह — प्रथम — ९३.८० – बालागांव

कृति प्रजापति — द्वितीय — 93.40 – मुहाडिया

प्रियांशी शर्मा — द्वितीय — 93.40 – अबगांवकला

प्रीती बांके — तृतीय — 92.४० – हरदा

– कक्षा 10वीं ….

छात्र — रेंक — अंक — गांव

भावेश राजपूत – प्रथम – ५००/४८३ – छीपावड़

श्रद्धा अवस्थी – द्वितीय – ५००/४८० – सिराली

उर्वशी भाटी – तृतीय – ५००/479 – बालागांव

जेनाब शैफ – तृतीय – ५००/४७९ – छीपावड़

ललनी – तृतीय – ५००/४७९ – रहटगांव

– कक्षा 10वीं ….

दर्ज छात्र – परीक्षार्थी – पास – फेल – पूरक

६३५५ – ६३१२ – ३९६३ – १६६१ – ६८८

– कक्षा 12वीं …

दर्ज छात्र – परीक्षार्थी – पास – फेल – पूरक

५५८८ – ५५०६ – २८६५ – १७९८ – ८४१

10वीं के परीक्षा परिणाम में सुधार

शिक्षण सत्र २०२२-२३ में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। पिछले साल जहां 10वीं का परीक्षा परिणाम ४१.६२ प्रतिशत पर सिमटकर रह गया था, जो इस साल ६२.७८ प्रतिशत दर्ज हुआ है। इस लिहाज से परीक्षा परिणाम २१ प्रतिशत बढ़ा है।

९ प्रतिशत घटा 12वीं का परिणाम

इसी तरह कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल से करीब ९ प्रतिशत कम दर्ज हुआ है। इस साल परीक्षा परिणाम 52.05 रहा, जबकि पिछले साल कक्षा 12वीं का परिणाम ६१.८२ प्रतिशत था। पिछले साल की तुलना इस साल साढ़े 5 सौ परीक्षार्थी अधिक थे।

225 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!