Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

तक्षशिला के विद्यार्थियों ने फहराया सफलता का परचम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा गुरुवार को कक्षा १०वीं -१२वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें तक्षशिला एकेडमी हरदा के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। स्कूल संचालक उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में 85 छात्र-छात्राएं, कक्षा १२वीं की विज्ञान संकाय में 46 एवं वाणिज्य संकाय में 71 छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से कक्षा दसवीं में 63 छात्र-छात्राएं, कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय में 38 छात्र-छात्राएं एवं वाणिज्य संकाय में 44 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है।विद्यालय के प्राचार्य मनोज श्रीवास ने सभी छात्र छात्राओं को एवं पालकों को शुभकामनाएं प्रेषित की और शिक्षकों के दिन रात की मेहनत और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply