Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पेंशनर एसोसिएशन नर्मदापुरम जिला शाखा हरदा के तत्वाधान में मासिक बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमें ग्वालियर में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई एवं उपस्थित समस्त पेंशनर साथियों की अपनी स्वयं की एवं सामूहिक पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए, जो स्थानीय स्तर से हल हो सकते थे उन्हें संगठन के माध्यम से स्थानीय स्थल पर निराकरण कराने का निर्णय लिया गया एवं जो सामूहिक है रूप से आने वाली पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए पेंशनर संघ के प्रांतीय सम्मेलन में समस्याओं को रखने के लिए एजेंडा तैयार कर प्रांतीय महासम्मेलन में रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन में नवीन सदस्यता ग्रहण किए हुए सदस्यों का पेंशनर संगठन की ओर से तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आरवी सगर, जिला हरदा के पेंशनर अध्यक्ष जीपी अहिरवार द्वारा उपस्थित सभी पेंशनर साथियों का स्वागत सम्मान कर अपने अपने विचार व्यक्त करने हेतु आमंत्रित किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त कर आज की बैठक का समापन किया गया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply