Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कार ने बाईक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम खामापड़वा के पास एक बाइक सवार दम्पति को कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पति पत्नी बाइक से गांव से लौट रहे थे। तभी ग्राम खामापड़वा-सुखरास के बीच एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमे पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर घटनास्थल पर राहगीरों ने कार सवार युवक पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। पुलिस ने बताया कि रहटगांव निवासी क्षमा बाई पति सुनील रंगीले उम्र 42 वर्ष दोनों बाइक से खामापड़वा मान के कार्यक्रम में गए थे। इसी दिन वापस लौटते समय रास्ते में कार क्र.एमपी 09, डब्ल्यूडी -1032 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। वहीं कार पलटकर खेत में जा गिरी। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। जिन्होंने लापरवाह कार चालक को खरी खोटी सुनाई। इधर घटना के तुरंत बाद घायल दंपत्ति को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल पति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply