लिपिकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 17 सूत्रीय मांगो के समर्थन में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ एवं वाहन चालक संघ के पदाधिकारी व सदस्य अगले 3 दिनों तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेगा। ये शासकीय कर्मचारी संगठनों के आंदोलन का तीसरा चरण है। ज्ञ्इससे पहले 20 अप्रैल को इन्हीं संगठनो ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। वहीं 29 अअप्रैल को राजधानी के नीलम पार्क में प्रदेशव्यापी धरना देकर शासन का अपनी मांगों की तरफ ध्यान दिलाया गया। लिपिक संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। क्योंकि कर्मचारियों की वाजिफ मांगो का समाधान करने की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों में शासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। वहीं सरकार के प्रति कर्मचारियों के बीच असंतोष पनप रहा है। आंदोलन में जिले का राजस्व, शिक्षा, वन, लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग सहित करीब 35 से अधिक विभागों के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहें हैं।

यह हैं प्रमुख मांगे

– मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जाएं।

– सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाएं।

– अविलंब पुरानी पेंशन लागू की जाएं।

– भृत्य का नाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक रखें।

– चालकों के पद फिर से पुनर्जीवित कर रिक्त पद भरें।

– वर्ष 2016 से कर्मचारियों की रुकी पदोन्नती मिले

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!