आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने बुधवार को आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग का एक ज्ञापन जिलाधीश कार्यालय में सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में विभिन्न वर्गों को संरक्षण दिया जा रहा है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित गरीब ब्राह्मण बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने में असमर्थ है। हमारे प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास, गरीब ब्राह्मण की उपेक्षा से पूरा होता नही दिख रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि सर्व ब्राह्मण समाज संगठन हरदा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को समाज के सक्षम लोगो से धनराशि एकत्रित कर सहायता करता है, लेकिन यह मदद पर्याप्त नहीं हो पाती है। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ज्ञापन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को एससीएसटी, अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के समान छात्रवृत्ति प्रदान करने का आग्रह करती है, अन्यथा मांग पूरी नहीं होने पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद सम्पूर्ण मप्र में उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपते समय सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री सुनील तिवारी, अधिवक्ता अश्विनी गुरु सहित समाजजन उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!